डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जा नगर महागामा में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए सत्रावसान आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 260 छात्राओं की सहभागिता रही। वैदिक मंत्रोचार तथा हवन यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें वर्ग शिक्षक तथा अन्य गण्यमान्य व अध्यापक गण भी शामिल हुए। छात्रों को भय मुक्त रहित होकर परीक्षा देने को बताया गया।