गोरखपुर: भटहट में अवैध खनन पर शिकंजा, न लाइसेंस, न नंबर प्लेट, पुलिस ने दो डंपर किए ज़ब्त
गोरखपुर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट-बांसस्थान मार्ग पर रविवार शाम पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और बिना वैध दस्तावेजों के संचालित दो डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई आयुष विश्वविद्यालय पुलिस चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई।पुलिस के मुताबिक पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही