सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय विशेष स्क्रीनिंग अभियान की समीक्षा की। उन्होंने ईंट-भट्ठों, महादलित टोलों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की टीबी जांच और एक्स-रे कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि सोमवार को जिले में करीब 20 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि जलालपुर में 1,255 लोगों की जांच हुई। डीएम ने प्रतिदिन कम से कम 50 एक्स-रे कराने के निर्देश दिए तथा जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से टीबी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
Chapra, Saran | Jul 6, 2026