वारिसलीगंज: वारसलीगंज के दो स्थानों से साइबर ठगी का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल, अन्य सामान बरामद
नवादा जिले में एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारिसलीगंज पुलिस की विशेष टीम ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल और 35,520 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक रविदास, साकेत कुमार और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है।