बलरामपुर: डीएम ने आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था जांचने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया, 2 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में मानक अनुसार सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए डीएम पवन अग्रवाल ने अधिकारियों को नियुक्त किया है। प्रत्येक आवासीय विद्यालय के लिए अलग अधिकारी नामित किए गए हैं। सभी से दो दिन के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।