बलरामपुर: ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मारपीट के 4 अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई सजा, ₹1500 का अर्थदंड और कटघरे में खड़े रहने की सजा
बलरामपुर में ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मारपीट और गाली-गलौज के एक मामले में चार अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी की जा रही है। मामला 24 फरवरी 1999 का है, वादी इन्द्र कुमार पुत्र रामसेवक ने चन्दना चौकी कोतवाली नगर बलरामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने 4 अभियुक्तों को सजा सुनाई है