बलरामपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
सोमवार 3 बजे डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया एवं रैंडम आधार पर पूर्व की रिकॉर्डिंग को देखा।उन्होंने ईवीएम एवं वीवी पैट वेयर हाउस में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था , अग्निशमन यंत्र संचालन की पूर्ण जानकारी ली।