बलरामपुर: गौरा चौराहा थाना पुलिस ने वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत एक सफलता हासिल हुई है अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों अब्दुर्रहमान उर्फ मुन्नू और अदनान खान को गिरफ्तार किया है।