सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा में डिग्री विवाद: एक डिग्री पर दो “सुनील कुमार”, जांच के आदेश
Birsa, Balaghat | Apr 21, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा में डॉक्टरों की डिग्री को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार “डॉ. सुनील कुमार” नाम से एक ही डिग्री पर दो व्यक्तियों का उल्लेख होने की बात सामने आई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) सुनील कुमार की डिग्री और पंजीयन सही पाए गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा ह