प्रेस विज्ञप्ति
मेरा युवा भारत, चम्बा द्वारा सड़क सुरक्षा मित्र पर छह माह के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
मेरा युवा भारत (MY Bharat), चम्बा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दिनांक 12 नवम्बर 2026 को उत्कृष्ट संस्थान, चम्बा में सड़क सुरक्षा मित्र के छह माह के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning Programme) के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी एवं अनुभव प्रदान करना है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को NHAI की पेट्रोलिंग गाड़ी तथा एम्बुलेंस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा उपायों, यातायात नियमों, दुर्घटना रोकथाम, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध करवाने के महत्व पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह छह माह का अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम युवाओं को सड़क सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने, व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने तथा समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का अवसर प्रदान करेगा।
मेरा युवा भारत, चम्बा का यह प्रयास युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026