सरवाड़: जड़ाना के रघुनाथ जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 7 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Sarwar, Ajmer | Apr 24, 2026 सरवाड़: जडाना के रघुनाथ जी मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आयोजित सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। ग्रामीणों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिन शुक्रवार को विशाल कलशयात्रा निकाली गई। गांव की 51 महिलाओं एवं बालिकाओं ने रंग-बिरंगी पौशाक में सज-धज कर सिर पर कलश लेकर बैंड-बाजे के साथ नाचने गाते विभिन्न मार्गों से होकर कलशयात्रा निकाली।