उचेहरा: धनेह गांव में सड़क हादसा, गाय से टकराई बाइक, युवक घायल
थाना उचेहरा क्षेत्र के धनेह गांव में रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, धनेह गांव के प्रमुख मार्ग पर रात के समय एक बाइक सवार युवक की सड़क पर अचानक आई गाय से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से हो गया हैं, जिसे इलाज वास्ते अस्पताल मे किया गया भर्ती।