वाड्रफनगर: घर में घुसा विशालकाय अजगर, आधा दर्जन मुर्गियों को बनाया शिकार
वाड्रफनगर शनिवार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के अंदर विशालकाय अजगर सांप घुस आया। घर में अचानक इतने बड़े सांप को देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। अजगर घर में रखी करीब आधा दर्जन मुर्गियों को अपना शिकार बना चुका था, जिससे परिवार के लोग और अधिक दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों की नजर जब घर के अंदर मौजूद विशालकाय अजगर पर पड़ी