तानसेन: हजीरा और कोतवाली इलाके लडका-लडकी गायब, अपहरण दर्ज
शहर से नाबालिग बच्चों के गायब होने का सिलसिला लगातार जारी है।अब हजीरा और कोतवाली क्षेत्र से 2 बालक बालिका गायब हुए है।पहली घटना चार शहर का नाका क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका 15 साल का बेटा कोचिंग पढने गया था रात तक वो नहीं लौटा। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र में मां के पास लहंगा चुनरी की दुकान पर बैठी 13 साल की किशोरी को कोई अगवा कर ले गया।