भोरे: इमिलिया माझा मे खादी ग्राम उद्योग का DEO ने किया निरीक्षण,बन रहे स्वदेशी वस्त्रों के निर्माण प्रक्रिया का किया अवलोकन
जिला नियोजन पदाधिकारी सह वाइ पी की नोडल पदाधिकारी पिंकी भारती ने शुक्रवार को इमलिया माझा स्थित खादी कुश ग्राम उद्योग के साथ-साथ कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश देते हुए पठन-पाठन से संबंधित विस्तृत जानकारियां हासिल की। निरीक्षण के क्रम में ग्रामोद्योग में बन रहे स्वदेशी वस्त्रों के निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया।