सतबरवा: पोंची में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एमआरएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची में ट्रक के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हुडमुड के युवक विजय मिस्त्री (33) की मौत हो गई। शनिवार दोपहर 2 बजे एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। शुक्रवार को विजय अपनी मां की कमर का बेल्ट लेने के लिए मेदिनीनगर आया था। बेल्ट लेकर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में विजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।