सतबरवा: सतबरवा में मूंग की फसल के लिए 10 गांवों के 60 किसानों का चयन, बैठक में लिया गया निर्णय
मूंग फसल लगाने एवं कृषक मित्रों को सलाह देने के लिए जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों की सोमवार दोपहर 3 बजे प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख रीमा देवी ने की, जबकि संचालन सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने किया। प्रखंड की 10 पंचायत के छह-छह गांव चयनित किये गये हैं, जहां पानी की सुविधा होगी, वहां पर मूंग फसल लगाने की सलाह दी गई।