सतबरवा: पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बिहार को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा बंगाल
पुलिस लाइन स्टेडियम में हो रहे अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार शाम 5 बजे एसबीएस टीसी दुर्गापुर,पश्चिम बंगाल एवं आजाद क्लब समस्तीपुर,बिहार के बीच मैच खेला गया। बंगाल की टीम शानदार शुरुआत करते हुए बिहार की टीम पर भारी रही। मध्यांतर के बाद दो अंकों से बढ़त बना ली थी। इस सिलसिले को बरकरार रखा एवं जीत दर्ज की व सेमीफाइन में प्रवेश किया।