सतबरवा: खामडीह गांव के पूर्णाडीह टोला में चिमनी भट्ठे पर चला बुलडोजर, लाखों की ईंटें बर्बाद
सतबरवा प्रखंड की बारी पंचायत के खामडीह गांव के पूर्णाडीह टोला में अवस्थित अवैध चिमनी ईट भट्ठे को जेसीबी मशीन चलाकर बुधवार को नष्ट कर दिया गया। अंचलाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। कार्रवाई टीम में सीओ के साथ अंचल निरीक्षक अनीश कुमार सिंह, वरिष्ठ राजस्व उप निरीक्षक श्रीकांत दास, विकास कुमार मिंज, एसआई विश्वनाथ कुमार राणा शामिल थे।