सतबरवा: मां की कमर की बेल्ट लेकर बाइक से लौट रहे युवक को पोंची में ट्रक ने टक्कर मारी, गंभीर हालत में एमआरएमसीएच में भर्ती
शुक्रवार को ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को सतबरवा पुलिस के द्वारा पिकअप वैन से इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है।घायल युवक की पहचान विजय मिस्त्री (33) के रूप में हुई। वह घुड़मुड़ सतबरवा का निवासी है। एक पैर का जांघ टूट गया है और नस फट गई है।