सतबरवा: सतबरवा में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, प्रथम मेयर ने किया कलश स्थापना
प्रखंड मुख्यालय सतबरवा में गुरुवार से चार दिवसीय नारी सशक्तिकरण 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ सह पुस्तक मेला का शुभारंभ हो गया। मेदिनीनगर की प्रथम मेयर अरुणा शंकर ने गायत्री परिवार की महिला कलशयात्रियों को कलश साैंपकर तथा मशाल जलाकर जल यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने ट्रेनिंग कॉलेज के खेल मैदान में यज्ञ स्थल पर झंडातोलन भी किया।