बालोद: देवरी थाना क्षेत्र के खैरा में खरखरा नदी में नहाने गए युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Balod, Balod | Aug 21, 2025 हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियो को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है, प्रार्थी उमेश कुमार ठाकुर पिता गिरधारी राम 40 वर्ष ग्राम खैरा के छोटे भाई चेतन कुमार ठाकुर को आरोपी अंकालु सिन्हा, यशवंत सिन्हा, दानेश्वर निषाद के द्वारा पुराने रंजीश की बात को लेकर एक राय होकर रास्ता रोककर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार देते हुये तथा जान से मारने की धमकी दिया।