बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वाले अभियुक्त को चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार
भोजीपुरा थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए ।मुखबिर की सूचना पर ग्राम पैगा नहर के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम शादाब पुत्र गौस मोहम्मद निवासी खजुरिया घाट थाना इज्जतनगर बताया है।