बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति पर लगाया दूसरे समुदाय की प्रेमिका के साथ मिलकर नमाज पढ़वाने का आरोप
पति ने दूसरे समुदाय की प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी पर जुल्म ढहाए और उस पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाकर उससे नमाज पढ़वाई। पत्नी ने सुभाषनगर थाने मे रिपोर्ट दर्ज करायी है। बिथरीचैनपुर क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला की शादी सुभाषनगर करेली निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।