बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया के रहने वाले व्यक्ति के क्लीनिक में घुसकर दी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कादरी मस्जिद के पास उसका क्लीनिक है। क्लीनिक में आरिफ गद्दी नाम का दबंग घुस आया और व्यक्ति के ऊपर तमंचा तान कर बोला कि अगर क्लिनिक चलना है तो मुझे हफ्ता देना पड़ेगा अगर मुझे हफ्ता नहीं दिया तो मैं तुझे जान से मार दूंगा जिसकी शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस से की है