बरेली: भमोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब बनाते हुए दो लोगों को किया गिरफ्तार
भमोरा थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए। मुखबिर सूचना पर दलीपपुर के जंगल से अवैध शराब बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम मुकेश पुत्र नेकसूलाल उर्फ नन्हे व कुंवारसेन पुत्र नेकसूलालउर्फ नन्हे निवासी ग्राम दलीप थाना भमोरा बताया है ।पकड़े गए मुकेश पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं ।