बरेली: शहर कोतवाली थाने से जेल गया रिश्वत लेने वाला संविदाकर्मी,एसडीओ फरार
एनओसी के नाम पर बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले शहदाना उपकेन्द्र के संविदाकर्मी अरविंद को जेल भेज दिया गया। एसडीओ को कार्यवाही की भनक लगते ही फरार हो गया। नवादा शेखान निवासी राकेश ने ओटीएस योजना के तहत बिजली बिल जमा किया था। बिल जमा करने के बाद उन्होंने शहदाना उपकेन्द्र के एसडीओ गौरव शर्मा से एनओसी देने की मांग की।