कुरसाकांटा: कुआड़ी पुलिस ने लैलोखर गरैया के मकई खेत से 60 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर फरार
अररिया पुलिस अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशेड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है ताजा मामला कुआडी़ थाना क्षेत्र के लैलोखर गरैया का है। जहां पुलिस ने गुरुवार की देर रात मरहबा चौक के समीप छापेमारी कर मकई के खेत से सात बोरी में भरा 60 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं पुलिस की आहट मिलते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। घटना के