रावला: अनूपगढ़ शाखा में पानी समस्या के चलते 13 ग्राम पंचायतों का चुनाव बहिष्कार
अनूपगढ़ शाखा में सिंचाई पानी की समस्या के कारण 13 से अधिक ग्राम पंचायतों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। पूर्व सरपंच वजीर सिंह और सुशील खिलेरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थाई समाधान नहीं होने तक चुनावों में भाग नहीं लेने का फैसला लिया गया।