संत कबीर नगर में जनगणना 2026 को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। डीएम के निर्देश पर गांव-गांव मुनादी कर लोगों को प्रक्रिया और महत्व बताया जा रहा है। पहले चरण में 7 से 22 मई तक लोग एप के जरिए जानकारी दर्ज करेंगे, जबकि दूसरे चरण में अधिकारी घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे।