गोह: देवकुण्ड थाना के समीप जर्जर पुल से नीचे गिरकर साइकिल सवार हुआ चोटिल, स्थानीय किशोर ने बचाई जान
Goh, Aurangabad | Oct 12, 2026 देवकुंड थाना के समीप जर्जर पुल से गिरकर भलुआर गांव निवासी संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पानी में डूबते देख एक किशोर ने छलांग लगाकर उनकी जान बचाई। बाद में साइकिल भी पानी से निकाली गई। स्टेट हाईवे-68 और पीरू-बनतारा मार्ग को जोड़ने वाले इस पुल की रेलिंग टूट चुकी है। दोनों किनारों पर छज्जा नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार