गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, 2 गुमटियां जलकर हुईं खाक
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में लैंड क्राफ्ट के पीछे रेलवे लाइन के पास कूड़े के ढेर में सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर आग लगा दी, जिससे वहां मौजूद दो गुमटियां जलकर खाक हो गए। इन गुमटियों में रखा परचून का सामान भी पूरी तरह जल गया।