मूंडवा: सांसद व रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने रूण गांव के दौरे के दौरान रालोपा प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Mundwa, Nagaur | Nov 11, 2024 नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सोमवार को मूण्डवा पंचायत समिति के रूण गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर रूण गांव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल की समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। वहीं स्थानीय लोगों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया।