स्याना: कोतवाली परिसर में नगर में आयोजित दशहरा मेले में सुरक्षा को लेकर कोतवाल ने पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Siyana, Bulandshahr | Oct 20, 2026
कोतवाली परिसर में नगर में आयोजित दशहरे मेले पर सुरक्षा को लेकर कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को कोतवाल द्वारा दशहरे मेले पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कोतवाल ने पुलिसकर्मियों को मेले में संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ-साथ आवश्यक निर्देश दिए।