घाटमपुर: अकबरपुर बीरबल गांव में गाँव समाज की जमीन पर नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों से हुआ विवाद,युवक की हुई मौत,पत्नी रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के अकबरपुर बीरबल गांव में गांव समाज की जमीन पर नाली के विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या कर दी।बीच बचाव करने पहुंची पत्नी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस मदद से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल कानपुर रेफर दिया हैं।