घाटमपुर: पतारा कस्बे में तेज रफ्तार डंपर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसा,डंपर चालक हुआ गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर
पतारा कस्बे में तेज रफ्तार डंपर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। घटना में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया व क्लीनर बाल बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने डंफर चालक को केबिन से बाहर निकाल सीएचसी पतारा पहुंचाया,जहां से डॉक्टरों ने घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।