घाटमपुर: देवली गांव में खेत से जानवर चराकर वापस लौट रहा अधेड़ आकाशीय बिजली की चपेट में आया,हुई मौत
रेउना थाना क्षेत्र के देवली गांव खेत से जानवर चराकर वापस घर लौट रहे अधेड़ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ने रेउना थाने पहुंचकर मामले पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।