घाटमपुर: धनामतिराम गांव स्थित ईशु नंद बाबा के मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर से दानपात्र व घंटे किया चोरी,जांच में जुटी पुलिस
सजेती थाना क्षेत्र के धनामतिराम गांव स्थित ईशु नंद बाबा के मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात मंदिर में रखा दान पात्र चोरी करने के साथ कीमती घंटे चोरी कर ले गए। जब भक्त दर्शन करने पहुंचे तो उन्हे घटना की जानकारी हुई। भक्तो ने मंदिर के पुजारी व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं