घाटमपुर: जहांगीराबाद गांव स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास में नशे में धुत ट्राला चालक हाइवे किनारे दुकानों में घुसा, तीन लोग घायल
जहांगीराबाद गांव स्थित BOB बैंक के पास में नशे में धुत ट्राला चालक हाइवे किनारे बने नाला को तोड़ते हुए दो दुकानों में जा घुसा।हादसे में दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राला को बाहर निकालकर चौकी पहुंचाया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हैं।