कासगंज: ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप, कलेक्ट्रेट पर डीएम से की शिकायत
ग्राम कादरबाड़ी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कासगंज को शिकायती पत्र देकर गांव स्थित मंदिर एवं उससे संबंधित भूमि को कथित भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की लगभग दो बीघा भूमि, गाटा संख्या 1846 एवं 1847, जो लहरा रोड पर स्थित है, सरकारी अभिलेखों में बाबा मोहन दास चेला बाबा परसराम के नाम दर्ज है। ग्