मोरवा: पुरुषोत्तमपुर में विधायक रणविजय साहू ने अग्निकांड का जायजा लिया, पीड़ित मुकेश कुमार को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
दरवा पंचायत के शिव नारायण दास के बेटे मुकेश कुमार ने पुरुषोत्तमपुर के वार्ड दो में रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री लगाई थी। लेकिन आग लगी की घटना में सब कुछ जलकर खाक हो गया। अब पीड़ित के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या है। विधायक रणविजय साहू ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।