रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने तीस वर्षीय युवक को 6 किलो डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
कल रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर जी आर पी की टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान ASI सुरेंद्र और उनकी टीम द्वारा गांव पाली जिला महेंद्रगढ़ निवासी 30 वर्षीय युवक अंकित को लगभग पौने 6 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ अभियोग अंकित करके आगामी तफ्तीश SI सत्यपाल द्वारा की गई और अंकित उपरोक्त को आज अदालत में पेश किया गया है तथा पुलिस रिमांड लेने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात रहे की यह युवक नशीले पदार्थ सहित पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है। डेढ़ साल जेल में बिताकर यह पांच दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। यह ट्रेन से चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्ट ला रहा था। पुलिस रिमांड लेकर गहराई से तफ्तीश की जाएगी तथा माल सप्लाई करने वाले अथवा माल रिसीव करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Rewari, Rewari | Sep 27, 2026