पानसेमल: पानसेमल में सड़क हादसे में युवक घायल, उंगलियों में आई चोट, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर
पानसेमल के ग्राम आमदा निवासी युवक सड़क हादसे में घायल हो गया,जिसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रेफर किया है।आज गुरूवार सुबह 9 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सचिन ब्राह्मने उम्र 25 वर्ष निवासी आमदा ने बताया कि जिसे एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी उंगलियों में चोट आई है। परिजन उसे अस्पताल उपचार हेतु लेकर पहुंचे थे। जहां से बड़वानी अस्पताल रैफर किया गया है।