हरदोई: अधिवक्ताओं को जारी होंगे स्मार्ट कार्ड, 27 अप्रैल तक जानकारी उपलब्ध कराने के दिए गए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Apr 22, 2026 वकालत कर रहे अधिवक्ताओं को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस जारी किए जाने के बाद अब सभी अधिवक्तगणों को बायोमेट्रिक स्मार्ट कार्ड भी जारी किए जायेंगे। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट एवं अध्यक्ष सुरक्षा समिति मनमोहन सिंह ने बार एसोसिएशन के माध्यम से इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा है कि सभी अधिवक्ता 27 अप्रैल 2026 तक निर्धारित प्रारूप पर वांछित जानकारी उपलब्ध करा दें।