सिरसागंज: हत्या के प्रयास के आरोपी को अरांव पुलिस ने नगला हीरामन रोड से तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगला हीरामन रोड से अभियुक्त देवेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी नगला हीरामन को दबोच लिया।