कुटुंबा: हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से संपर्क साध रहे, एनडीए सरकार से लोग त्रस्त
अंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर संपर्क अभियान तेज कर दिया है। हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता लोगों के घर-घर पहुंचाकर पार्टी के नीति सिद्धांत से उन्हें अवगत करा रहे है। इसके साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। रामपुर गांव में पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल देव पांडे की उपस्थिति में हर घर पर झंडा लगाया गया।