बालूमाथ: भक्ति और आस्था का संगम: कारीमाटी में 23 मई से भव्य कलश यात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, तैयारी पूरी
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बालूमाथ प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के कारीमाटी गांव में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 23 मई से श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा से होगा। वही महायज्ञ को लेकर आयोजन समिति के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है।