बदायूं: मछली मारने गए युवक की कछला गंगा में डूब कर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 20, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के ननाखेड़ा गांव का रहने वाला 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र प्रेमपाल गुरुवार को गंगा में मछली मारने गया था। कछला गंगा में मछली मारते समय अर्जुन गहरे पानी में चला गया और डूब कर उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अर्जुन के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को शव का पोस्टमालम कराया है।