बदायूं: बेहटा गुसाई गांव में परचूनी की दुकान पर गाली गलौज को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 2 लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Jun 20, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बेहटा गुसाई गांव में 32 वर्षीय सोनू पुत्र घनश्याम की परचूनी की दुकान है। पड़ोसियों से सोनू का सामान खरीदने को लेकर विवाद हो गया और फिर गली गलौच हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से सोनू दूसरे पक्ष से सत्यपाल घायल हो गए। वही दोनों पक्षों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।