खोदावंदपुर: बरियारपुर पूर्वी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिरसी दक्षिण में अज्ञात चोरों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़े
अज्ञात चोरों ने गुरुवार की बीती रात बरियारपुर पूर्वी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिरसी दक्षिण का ताला तोड़कर विद्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़ डाले। चोरों ने मिड डे मिल का चावल भी गायब कर दिया। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे शिक्षकों के विद्यालय पहुंचने पर इस घटना का पर्दाफाश हुआ।